राग सोरठि महला ९ में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की वाणी
सोरठि महला ९
ੴ सतिगुरु प्रसादि ॥
रे मन राम सिउ करि प्रीति ॥
सवन गोबिंद गुनु सुनउ अरु गाउ रसना गीति ॥१॥ रहाउ ॥
करि साधसंगति सिमरु माधो होहि पतित पुनीत ॥
कालु बिआलु जिउ परिओ डोले मुख पसारे मीत ॥१॥
आजु कालि फुनि तोहि ग्रसि है समझि राखउ चीति ॥
कहै नानकु रामु भजि लै जातु अउसरु बीत ॥२॥१॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३१)
भावार्थ-
हे मन! (तुम) राम से प्रेम करो। कानों से गोविंद के गुण श्रवण करो और जिहा से गुणगान करो।१। रहाउ। साधु/गुरु की संगति करो, प्रभु का स्मरण करो, (ऐसा करने से) पतित से पवित्र हो जाओगे। हे मित्र! काल/मृत्यु भयानक (पशु) के समान मुंह फैलाए (तुम्हारे) ईद-गिर्द घूमता फिरता है।१। (हे जिज्ञासु!) चित्त में समझ लो कि आज या कल (यह) तुझे पुनः ग्रस लेगा। नानक का कथन है कि (तुम) राम नाम का भजन कर लो, (क्योंकि) अवसर चूकता जा रहा है।२।१।
O mind, cultivate love for the Divine; listen with your ears to the virtues of the Lord and let your tongue sing His praises. In the company of the saintly and through constant remembrance of God, even the fallen are purified. O friend, realize that death, like a fearsome beast, roams around you with its jaws wide open, ready to seize you—if not today, then surely tomorrow. Therefore, understand this truth within your consciousness: the opportunity of this human life is slipping away moment by moment. Nanak declares that now is the time to meditate on the Divine Name, for once this moment is lost, it will not return.
सोरठि महला ९ ॥
मन की मन ही माहि रही ॥
ना हरि भजे न तीरथ सेवे चोटी कालि गही ॥१॥ रहाउ ॥
दारा मीत पूत रथ संपति धन पूरन सभ मही ॥
अवर सगल मिथिआ ए जानउ भजनु रामु को सही ॥१॥
फिरत फिरत बहुते जुग हारिओ मानस देह लही ॥
नानक कहत मिलन की बरीआ सिमरत कहा नही ॥२॥२॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३१)
भावार्थ-
(हे जिज्ञासु ! मेरे) मन की (इच्छा) मन में ही रह गई। न हरि का भजन किया, न पवित्र स्थानों की यात्रा की, (परन्तु मृत्यु ने आकर सिर की) चोटी पकड़ ली।१। रहाउ। स्त्री, पुत्र, रथ, सम्पत्ति, धन-दौलत और अन्य सब कुछ नश्वर समझो, (केवल) राम-नाम को ही सही/सत्य समझो।१। बहुत युगों तक घूम घूम कर थक गया हूं (तब जा कर) मनुष्य की देह धारण की है। नानक का कथन है कि (यह जन्म वस्तुतः प्रभु से) मिलने का अवसर है, (फिर तुम प्रभु का) स्मरण क्यों नहीं करते? ।२।२।।
O mind, fall in love with the Divine; listen with attentive ears to the virtues of the Lord and let your tongue continuously sing His praises. Through the company of the saintly and constant remembrance of God, even the fallen are transformed and purified. O friend, be aware that death, like a terrifying beast, moves around you with its mouth wide open, ready to devour you—if not today, then certainly tomorrow. Therefore, comprehend this truth deeply within your consciousness: the precious opportunity of human life is slipping away moment by moment. Nanak declares that this is the time to meditate upon the Divine Name, for once this moment passes, it shall never return
सौरठि महला ९
मन रे कउनु कुमति तै लीनी ॥
पर द्वारा निदिआ रस रचिजी राम भगति नहि कीनी ॥१॥ रहाउ ॥
मुकति पंथु जानिओ तै नाहनि धन जोरन कउ धाइआ ॥
अंति संग काहू नहीं दीना बिरथा आपु बंधाइआ ॥१॥
ना हरि भजन गुर जन सेविओ नह उपजिओ कछ गिआना ॥
घट ही माहि निरंजनु तेरे ते खोजत उदिआना ॥२॥
बहुतु जनम भरमत तै हारिओ असथिर मति नहीं पाई ॥
मानस देह पाइ पद हरि भजु नानक बात बताई ॥३॥३॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३१)
भावार्थ-
हे मना तुमने कौन सी कुमति ले रखी है। पर-नारी और निंदा के रस में मग्न रहे हो. (परन्तु राम की भक्ति नहीं की ।१रहाउ। तुम ने मुक्ति-मार्ग को नहीं समझा, धन इकट्ठा करने के लिए दौड़ते रहे। अंततः (इन में से) किसी ने साथ नहीं दिया. (तुम ने) व्यर्थ में अपने आप को (मायावी मोह में फंसा लिया । १ । तुम ने न हरि का भजन किया, न ही गुरुजन की सेवा की और न ही (तुम्हारे मन में कुछ ज्ञान पैदा हुआ। तुम्हारे शरीर/हृदय में ही प्रभु (बसता) है, (परन्तु) तुम (उस को) जंगलों में ढूंढते फिरते हो । २ । तुम बहुत से जन्मों के चक्कर काटते थक गए. (परन्तु) स्थिर बुद्धि प्राप्त नहीं की। नानक (का कथन है कि तुझे सही) बात बता दी है कि मनुष्य की देह प्राप्त कर (अब) हरि का भजन करो। ३।३।
O mind, what kind of misguided understanding have you adopted? You remain intoxicated in the pleasures of another’s spouse and in the taste of slander, yet you have not devoted yourself to the love of the Divine. You failed to comprehend the path of liberation and kept running after the accumulation of wealth, but in the end none of it accompanied you, and you wasted yourself entangled in illusion. You neither meditated on the Divine nor served the Guru, nor did true wisdom arise within you; the Lord abides within your own body and heart, yet you wander through forests searching for Him. You have grown weary circling through countless births, still you have not attained steadiness of mind. Nanak declares that the truth has now been revealed to you: having received this human body, now is the time to meditate on the Divine Name.
सोरठि महला ९ ॥
मन रे प्रभ की सरनि बिचारो ॥
जिह सिमरत गनका सी उधरी ता को जसु उर धारो ॥१॥ रहाउ ॥
अटल भइओ धूत्र जा कै सिमरनि अरु निरभै पटु पाइआ ॥
दुख हरता इह बिधि को सुआमी तै काहे बिसराइआ ॥१॥
जब ही सरनि गही किरपा निधि गज गराह ते छूटा ॥
महमा नाम कहा लउ बरनउ राम कहत बंधन तिह तूटा ॥२॥
अजामलु पापी जगु जाने निमख माहि निसतारा ॥
नानक कहत चेत चिंतामनि तै भी उतरहि पारा ॥३॥४॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३२)
भावार्थ-
हे मन! प्रभु की शरण (में पड़ कर) विचार करो। जिस का स्मरण करने से गणिका वेश्या का उद्धार हो गया था, उस प्रभु के यश को (हृदय में) धारण करो।१। रहाउ। जिस (प्रमु) का स्मरण करने से ध्रुव भक्त को अटल स्थिति मिली थी और (उस ने) निर्मय पद प्राप्त किया था। इस तरह दुःख दूर करने वाले (उस) स्वामी को क्यों मुला दिया?।१। जब हाथी/गजराज ने कृपा-निधान (प्रभु) की शरण ग्रहण की, तब ही वह मगरमच्छ (की पकड़ से) मुक्त हो गया। मैं नाम की महिमा का कहां तक वर्णन करूं, उस (हाथी) का राम कहने से ही बंधन टूट गया।२। अजामिल पापी को (समस्त) संसार जानता है, (उस का) क्षण भर में उद्धार हो गया। नानक का कथन है कि- (हे मनुष्य!) प्रभु का स्मरण करो (ताकि) तुम भी भवसागर से पार हो जाओ।३।४।
O mind, take refuge in the Divine and reflect deeply; enshrine within your heart the glory of that Lord whose remembrance liberated even a courtesan from bondage. It was through His remembrance that the devotee Dhruva attained an unshakable state and reached the fearless, eternal realm—then why have you forgotten that very Master who dispels all sorrow? When the elephant Gajraj sought refuge in the treasure-house of compassion, he was instantly freed from the grip of the crocodile; how can the greatness of the Divine Name be fully described, when merely uttering the Name broke his bonds? Ajamil, known to the whole world as a sinner, was redeemed in a single moment. Nanak declares: O human being, remember the Divine, so that you too may cross beyond the vast ocean of existence.
सोरठि महला ९ ॥
प्रानी कउनु उपाउ करै ॥
जा ते भगति राम की पावै जम को त्रासु हरै ॥१॥ रहाउ ॥
कउनु करम बिदिआ कहु कैसी धरमु कउनु फुनि करई ॥
कउनु नामु गुर जा कै सिमरै भव सागर कउ तरई ॥१॥
कल मै एकु नामु किरपा निधि जाहि जपै गति पावै ॥
अउर धरम ता कै सम नाहनि इह बिधि बेदु बतावै ॥२॥
सुख दुखु रहत सदा निरलेपी जा कर कहत गुसाई ॥
सो तुम ही महि बसै निरंतरि नानक दरपनि निआई ॥३॥५॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३२)
भावार्थ-
(हे प्रभु!) मनुष्य कौन सा उपाय करे, जिस से (वह) प्रभु की भक्ति प्राप्त कर सके और यम का भय ख़त्म हो जाए।१। रहाउ। (हे प्रभु!) बताओ, (वह) कौन सा कर्म है, कौन सी विद्या है, (अथवा) फिर धर्म की कौन सी विधि का पालन करे। गुरु का कौन सा नाम है जिस के स्मरण से, भवसागर से पार उतरा जा सके।१। कलियुग में कृपा-निधान (प्रभु) का एक मात्र नाम है, जिस के जपने से मुक्ति प्राप्त होती हो। उस (नाम-स्मरण) के समान अन्य कोई धर्म नहीं है, यह बात वेद में भी बताई गई है।२। जिस को धरती का स्वामी कहा जाता है, वह दुःख सुख से निर्लिप्त है। नानक (का कथन है कि) वह (प्रभु) तुम्हारे भीतर शीशे में प्रतिबिम्ब के समान निरंतर बस रहा है।३।५।
O Lord, what path should a human being follow by which devotion to You may be attained and the fear of death be dissolved? Tell us, what action should one perform, what knowledge should one acquire, or which discipline of righteousness should one observe; which Name of the Guru, by remembering it, can one cross beyond the ocean of existence? In this age of Kali, the sole refuge is the Name of the Compassionate Lord—through its constant remembrance liberation is attained, and no other path of religion equals it, as even the Vedas affirm. He who is called the Lord of the earth remains untouched by both sorrow and joy. Nanak declares that this Divine Presence abides ceaselessly within you, reflected like an image in a mirror.
सोरठि महला ९
माई में किहि बिधि लखउ गुसाई ॥
महा मोह अगिआनि तिमरि मो मन रहिओ उरझाई ॥१॥ रहाउ॥
सगल जनम भरम ही भरम खोइओ नह असथिरु मति पाई ॥
बिखिआसकत रहिओं निस बासुर नह छूटी अधमाई ॥१॥
साधसंगु कबहू नहीं कीना नह कीरति प्रभ गाई ॥
जन नानक मैं नाहि कोऊ गुनु राखि लेहु सरनाई ॥२॥६॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३२)
भावार्थ-
हे माता! मैं किस तरह प्रभु को देख। मेरा मन महा मोह और अज्ञान के अंधकार में उलझा पड़ा है।१। रहाउ। मैंने) सारा जन्म अमों में ही खो दिया और स्थिर मति को प्राप्त नहीं किया। दिन रात (माया रूप) विष में लिप्त रहा हूं (परन्तु मेरी) नीचता छूटने में नहीं आती |१| मैं ने कभी साधु-संगति नहीं की और न ही प्रभु की गुणस्तुति की है। दास नानक (का कथन है कि) मुझ में कोई गुण नहीं है, (कृपापूर्वक मुझे अपनी) शरण में रख लो।२।६।
O Mother, how shall I behold the Divine, when my mind remains entangled in deep attachment and the darkness of ignorance? I have wasted my entire life absorbed in false pursuits and never attained steadiness of understanding; day and night I have remained immersed in the poison of illusion, yet my baseness has not fallen away. I have neither sought the company of the saintly nor sung the praises of the Lord. Servant Nanak declares that there is no virtue within me—out of compassion, grant me refuge at Your feet.
सोरठि महला ९
माई मनु मेरो बसि नाहि ॥
निस बासुर बिखिअन कउ धावत किहि “बिधि रोकउ ताहि ॥१॥ रहाउ ॥
बेद पुरान सिम्रिति के मत सुनि निमख न हीए बसावै ॥
पर धन पर दारा सिउ रचिओ बिरथा जनमु सिरावै ॥१॥
मदि माइआ कै भइओ बावरी सूझत नह कछु गिआना ॥
घट ही भीतरि बसत निरंजनु ता को मरमु न जाना ॥२॥
जब ही सरनि साध की आइओ दुरमति सगल बिनासी ॥
तब नानक चेतिओ चिंतामनि काटी जम की फासी ॥३॥७॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३२)
भावार्थ-
हे माता! मेरा मन मेरे वश में नहीं है। रात दिन विषय विकारों की ओर दौड़ता रहता है, उस को किस तरह से रोकूं।१। रहाउ। वेदों, पुराणों और स्मृतियों के उपदेश को सुन कर (उनको यह मन) क्षण भर के लिए भी हृदय में नहीं बसाता। पराए धन, पर-नारी की ओर आकर्षित रहता है. व्यर्थ में जन्म को व्यतीत कर रहा है।१। यह मन माया के नशे में पागल बना फिरता है, (इस को) ज्ञान की कोई बात नहीं सूझती। प्रभु हृदय के भीतर बसता है, (परन्तु) उस का भेद नहीं जानता।२। जब ही (यह मन) साधु पुरुष की शरण में आया है, (तो इस की) सारी मंद बुद्धि नष्ट हो गई है। नानक (का कथन है कि) तभी (इस मन ने) प्रभु का स्मरण किया, (तो) यम का फंदा कट गया ।३।७।
O Mother, my mind is not under my control; day and night it runs toward sense pleasures and passions—how can it be restrained? Even after hearing the teachings of the Vedas, the Puranas, and the Smritis, it does not enshrine them in the heart even for a moment; it remains drawn toward another’s wealth and another’s spouse, thus wasting this human birth in vain. Intoxicated by the spell of Maya, this mind wanders in madness, unable to grasp the wisdom of true knowledge; the Lord dwells within the heart, yet it fails to recognize this mystery. But when this mind came into the refuge of the holy and saintly, all its dull understanding was destroyed. Nanak declares that then the mind remembered the Divine, and the noose of death was cut away.
सौरठि महला ९ ॥
रे नर इह साची जीअ धारि ॥
सगल जगतु है जैसे सुपना बिनसत लगत न बार ॥१॥ रहाउ ॥
बारू भीति बनाई रचि पचि रहत नहीं दिन चारि ॥
तैसे ही इह सुख माइआ के उरझिओ कहा गवार ॥१॥
अजहू समझि कछु बिगरिओ नाहिनि भजि ले नामु मुरारि ॥
कहु नानक निज मतु साधन कउ भाखिओ तोहि पुकारि ॥२॥८॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३३)
भावार्थ-
हे मनुष्य! इस (बात) को दिल में सच्ची मान लो कि सारा जगत् स्वप्न के समान है. (इस को) नष्ट होने में देर नहीं लगती। १। रहाउ। (जैसे) रेत की दीवार मुश्किल से बनाई हो, (परन्तु वह) चार दिन तक कायम नहीं रहती। उसी तरह ये मायावी सुख हैं। हे मूर्ख ! (तुम इन में) क्यों उलझे हुए हो ।१। (अब भी) समझ जाओ. अभी तक भी (तुम्हारा) कुछ नहीं बिगड़ा, प्रभु के नाम का भजन कर लो। नानक का कथन है कि (हे मूर्ख!) तुम्हारी मति को सही करने के लिए तुम्हें पुकार कर कहा है।२।८।
O human being, accept this truth firmly within your heart that the entire world is like a dream and does not take long to perish. Just as a wall made of sand is built with great effort yet does not endure even for a few days, so too are these illusory pleasures—O foolish one, why are you entangled in them? Even now, awaken to understanding; nothing has yet been lost—meditate upon the Divine Name. Nanak declares that you have been called out and instructed only to set your understanding on the right path.
सोरठि महला ९ ॥
इह जगि मीतु न देखिओ कोई ॥
सगल जगतु अपनै सुखि लागिओ दुख मै संगि न होई ॥१॥ रहाउ ॥
दारा मीत पूत सनबंधी सगरे धन सिउ लागे ॥
जब ही निरधन देखिओ नर कउ संगु छाडि सभ भागे ॥१॥
कहंउ कहा यिआ मन बउरे कउ इन सिउ नेहु लगाइओ ॥
दीना नाथ सकल भै भंजन जसु ता को बिसराइओ ॥२॥
सुआन पूछ जिउ भइओ न सूधउ बहुतु जतनु मै कीनउ ॥
नानक लाज बिरद की राखहु नामु तुहारउ लीनउ ॥३॥९॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३३)
भावार्थ-
इस जगत में मैं ने कोई मित्र नहीं देखा। सारा संसार अपने सुख में लीन है, दुःख में (कोई भी) संगी नहीं बनता ।१। रहाउ । स्त्री, मित्र, पुत्र, सम्बंधी सब धन के कारण ही साथ जुड़े रहते हैं। जब ही (इन्होंने) किसी मनुष्य को निर्धन देखा, सब साथ छोड़ कर भाग जाते हैं।१। क्या कहूं इस पागल मन को? इन (सम्बंधियों) से प्रेम लगाया हुआ है। (जो परमात्मा) ग़रीबों का स्वामी है और सब प्रकार के भय को नष्ट करने वाला है, उस के यशोगान को भुला दिया है।२। (मन को समझाने के) मैं ने बहुत यत्न (का कथन है कि) हे परमात्मा ! तुम अपने विरद की लाज रखो। (मैं) किए हैं. (परन्तु) कुत्ते की पूंछ के समान (यह) सीधा नहीं होता। नानक तुम्हारे ही नाम का स्मरण करता हूं।३।९।
In this world, I have seen no true friend; everyone is absorbed in their own comfort, and in times of sorrow no one becomes a companion. A wife, friends, children, and relatives remain connected only because of wealth; the moment they see a person become poor, they all abandon him and run away. What shall I say to this mad mind, so deeply attached to these relationships, while it has forgotten the praise of that Divine Lord who is the Master of the poor and the destroyer of all fear? I have made countless efforts to counsel this mind, yet it does not straighten, like the tail of a dog. Nanak declares: O Divine One, uphold the honor of Your eternal compassion; I remember none but Your Name.
सोरठि महला ९
मन रे गहिओ न गुर उपदेसु ॥
कहा भडओ जउ मूड मुडाइओ भगवउ कीनो भेस ॥१॥ रहाउ ॥
साच छाडि कै झूठह लागिओ जनमु अकारथु खोइओ ॥
करि परपंच उदर निज पोखिओ पसु की निआई सोइओ ॥१॥
राम भजन की गति नही जानी माइआ हाथि बिकाना ॥
उरझि रहिओ बिखिअन संगि बउरा नामु रतनु बिसराना ॥२॥
रहिओ अचेतु न चेतिओ गोबिंद बिरथा अउध सिरानी ॥
कहु नानक हरि बिरदु पछानउ भूले सदा परानी ॥३॥१०॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३३)
भावार्थ-
हे मन ! (तुम ने गुरु के उपदेश को ग्रहण नहीं किया। क्या हुआ यदि तुम ने सिर को मुंडवा लिया और भगवे वस्त्र धारण कर लिए ।१ रिहाउ। तुम सच को छोड कर झूठ में लग गए हो और व्यर्थ में जन्म खो दिया है। छल-कपट करके अपने पेट को भरा है और पशुओं के समान सोए रहे हो । १ । (तुम ने राम-भक्ति की स्थिति को समझा नहीं और माया के हाथ बिक गए। पागल के समान विषय-विकारों में उलझे रहे और नाम रूप रत्न को विस्मृत कर दिया।२। (तुम) असावधान बने रहे, गोविंद का स्मरण नहीं किया, (इस प्रकार) व्यर्थ में आयु व्यतीत हो गई। नानक का कथन है कि हे हरि! (तुम) अपने विरद की पालना करो, प्राणी तो सदा भूलता ही रहता है। ३।१०।
O mind, you did not receive the Guru’s teaching—what have you gained merely by shaving your head and wearing saffron robes? You have abandoned truth and clung to falsehood, squandering this human life in vain; through deceit and cunning you have filled your belly and slept like an animal. You failed to understand the state of devotion to the Divine and were sold into the hands of illusion; like one driven mad, you remained entangled in sense passions and forgot the precious jewel of the Name and Form. You stayed careless, did not remember Govind, and thus your lifetime slipped away fruitlessly. Nanak declares: O Hari, uphold the honor of Your eternal compassion, for the human being is ever prone to forgetfulness.
सोरठि महला ९ ॥
जो नरु दुख मै दुख नही मानै ॥
सुख सनेहु अरु भै नही जा कै कंचन माटी मानै ॥१॥ रहाउ ॥
नह निंदिआ नह उसतति जा कै लोभु मोहु अभिमाना ॥
हरख सोग ते रहे निआरउ नाहि मान अपमाना ॥१॥
आसा मनसा सगल तिआगै जग *ते रहे निरासा ॥
कामु क्रोधु जिह परसै नाहनि तिह घटि ब्रहमु निवासा ॥२॥
गुर किरपा जिह नर कउ कीनी तिह इह जुगति पछानी ॥
नानक लीन भइओ गोबिंद सिउ जिउ पानी संगि पानी ॥३॥११॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३३)
भावार्थ-
जो व्यक्ति दुःख (की स्थिति) में दुःख नहीं मानता, जिस के (मन में) सुख, स्नेह और भय नहीं हैं. (वह) सोने को मिट्टी समझता है।१। रहाउ। जिस (व्यक्ति के हृदय) में न निंदा है, न स्तुति (और न ही) लोभ, मोह और अभिमान है। जो खुशी और गमी से बेलाग रहता है, न ही आदर और अनादर (के प्रति कोई रुचि रखता है)।१। जो आशा और इच्छा को त्याग देता है और जगत के प्रति उदासीन रहता है। जिस को काम, क्रोष 1 स्पर्श तक नहीं कर पाते, उस (व्यक्ति) के हृदय में ब्रह्म का निवास (समझो)।२। जिस व्यक्ति पर गुरु ने कृपा की है, उस ने यह जुगत पहचान ली है। नानक (का कथन है कि वे व्यक्ति) प्रभु में इस प्रकार लीन हो जाते हैं, जैसे जल के साथ जल मिल जाता है।३।११।
One who does not regard suffering as suffering, in whose mind pleasure, attachment, and fear no longer arise, and who looks upon gold as mere dust—such is the one who abides in true understanding. In whose heart there is neither slander nor praise, nor greed, attachment, or ego; who remains untouched by joy and sorrow, and holds no concern for honor or dishonor. One who renounces hope and desire and becomes indifferent to the world, whom lust and anger cannot even touch—know that within such a heart the Divine Reality dwells. Whoever receives the Guru’s grace recognizes this way; Nanak declares that such a person merges into the Divine, just as water blends seamlessly with water.
सोरठि महला ९ ॥
प्रीतम जानि लेहु मन माही ॥
अपने सुख सिउ ही जगु फांधिओ को काहू को नाही ॥१॥ रहाउ ॥
सुख मै आनि बहुतु मिलि बैठत रहत चहू दिसि घेरै ॥
बिपति परी सभ ही संगु छाडित कोऊ न आवत नेरै ॥१॥
घर की नारि बहुतु हितु जा सिउ सदा रहत संग लागी ॥
जब ही हंस तजी इह कांइआ प्रेत प्रेत करि भागी ॥२॥
इह बिधि को बिउहारु बनिओ है जा सिउ नेहु लगाइओ ॥
अंत बार नानक बिनु हरि जी कोऊ कामि न आइओ ॥३॥१२॥१३६॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अंग क्रमांक ६३३)
भावार्थ-
हे प्रिय ! (अपने) मन में जान लो कि समस्त जगत् अपने ही सुखों में फंसा हुआ है, कोई भी किसी का (मित्र) नहीं है।१। रहाउ। सुख में बहुत आ कर मिल बैठते हैं और चारों ओर से घेरे रहते हैं। (परन्तु) विपत्ति पड़ने पर सब ही साथ छोड़ जाते हैं, कोई भी समीप नहीं आता ।१। घर की स्त्री, जिस से बहुत प्रेम/हित होता है, (और जो) सदा अंगसंग रहती है, जैसे ही जीवात्मा ने इस शरीर का त्याग किया, (वह स्त्री) भूत कह कर परे हट जाती है।२। इस प्रकार संसार का व्यवहार बना हुआ है, जिस के साथ (मनुष्य ने) प्रेम लगा रखा है। नानक (का कथन है कि) अंततः बिना प्रभु के कोई भी (किसी) काम नहीं आता।३।१२।१३६।
O beloved, know this within your mind that the entire world is entangled in its own pleasures; no one is truly a friend to anyone else. In times of comfort many gather close and surround you from all sides, but when adversity strikes, all abandon you and no one comes near. Even the wife of the household, with whom there is deep affection and who remains constantly by one’s side, the moment the soul departs from the body, steps away calling it a ghost. Such is the conduct of the world with those to whom one has attached love. Nanak declares that in the end, without the Divine, no one is of any use.