राग आसा महला ९ में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की वाणी

Spread the love

राग आसा महला ९ में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की वाणी

ੴ सतिगुरु प्रसादि ॥ 

रागु आसा महला ६ ॥

बिरथा कहउ कउन सिउ मन की ॥

लोभि गमिओ दस ह दिस धावत आसा लागिश्री धन की ॥१॥ रहाउ ॥

सुख कै हेति बहुतु दुखु पावत सेव करत जन जन की ॥

दुआरहि दुआरि सुआन जिउ डोलत नह सुध राम भजन की ॥१॥

मानस जनम अकारथ खोवत लाज न लोक हसन की ॥

नानक हरि जस किउ नही गावत कमति बिनासे तन की ॥२॥१॥ २३३॥

(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, अंग क्रमांक ४११)

(हे भाई! मैं) अपने मन की दुःखदायक अवस्था का किस के पास बखान करूं। लोभ-ग्रस्त (यह मन) दस दिशाओं में भागा फिरता है (और इस को नित्य) धन की आस लगी रहती है।१। रहाउ। (यह) सुख (प्राप्त करने) के लिए बहुत कष्ट उठाता है और हरेक (व्यक्ति की) सेवा करता फिरता है। (यह) कुत्ते के समान द्वार द्वार पर भटकता फिरता है। (इस को) राम-भजन का बोध नहीं है।१। (यह) मानव जन्म को व्यर्थ में नष्ट कर देता है। (इस को) लोगों के हंसने पर भी शर्म नहीं आती। नानक (का कथन है कि हे जीव! तुम) हरि का यशोगान क्यों नहीं करते। (इससे) मन की दुर्बुद्धि दूर हो जाती है। २।१।२३३ ।

O brother, to whom should I express the painful condition of my mind? Driven by greed, this mind runs restlessly in all ten directions, constantly clinging to the hope of wealth. In the pursuit of pleasure it endures countless hardships and goes about serving everyone, wandering from door to door like a dog, unaware of the wisdom of Divine remembrance. It wastes the precious human life and feels no shame even when mocked by others. Nanak proclaims, O being, why do you not sing the praises of the Divine? Through such remembrance, the mind’s corrupted understanding is dispelled.

 


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *