हिंदी की विकास यात्रा कार्यक्रम में डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ सम्मानित

Spread the love

हिंदी की विकास यात्रा कार्यक्रम में डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ सम्मानित

मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था विश्व हिंदी अकादमी तथा मालवा रंगमंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में (विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 26. के अवसर पर) आयोजित पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी लिट फेस्ट के भव्य समारोह के अंतर्गत वरिष्ठ लेखक, इतिहासकार एवं चिंतक डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी समारोह 13 जनवरी 2026 को अंधेरी (पश्चिम), मुंबई स्थित सिनेपोलिस सिनेमा, फन रिपब्लिक में दो चरणों में संपन्न हुआ।

समारोह के प्रथम चरण में टीम खोज–विचार द्वारा निर्मित फिल्म भूले-बिसरे गुरु धाम का विशेष प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से टीम द्वारा खोजे गए विभिन्न ऐतिहासिक गुरु धामों की जानकारी दर्शकों को प्रदान की गई। द्वितीय चरण में टीम खोज–विचार के अंतर्गत डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ की साहित्यिक यात्रा पर आधारित एक पॉडकास्ट तैयार किया गया, जिसका प्रसारण शीघ्र ही टीम के ब्लॉग arsh.blog पर किया जाएगा।

इसके पश्चात देश की सुप्रसिद्ध कलाकार, लेखिका एवं निर्देशक सीमा कपूर, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुरेश शर्मा, आनंद कुमार श्रीवास्तव तथा सुप्रसिद्ध स्टोरीटेलर केशव राय के कर-कमलों द्वारा डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ को सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित साहित्यकारों एवं कला-जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने उनके शोधात्मक लेखन, ऐतिहासिक दृष्टि और हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की।

 

 

 

 


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *