सलोक महला ९ में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब
ੴ सतिगुरु प्रसादि ॥
(श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, अंग क्रमांक १४२६)
सलोक महला ९ ॥
गुन गोबिंद गाइओ नही जनमु अकारथ कीनु ॥
कहु नानक हरि भजु मना जिह बिधि जल कउ मीनु ॥१॥
बिखिअन सिउ काहे रचिओ निमख न होहि उदासु ॥
कहु नानक भजु हरि मना परै न जम की फास ॥२॥
तरनापो इउ ही गइओ लीओ जरा तनु जीति ॥
कहु नानक भजु हरि मना अउध जातु है बीति ॥३॥
भावार्थ-
(हे मनुष्य!) परमात्मा का गुणगान न करने के कारण (तुम ने अपना) जन्म व्यर्थ में गंवा दिया है। नानक का कथन है कि हे (मेरे) मन! प्रभु का भजन (ऐसे) करो, जैसे जल को मछली (याद रखती है)।१। (हे भाई! तुम सांसारिक) विषयों में (इतना) किस लिए लीन हो। क्षण भर के लिए भी (उन के प्रति) उपराम नहीं होते। नानक का कथन है कि हे मन! (तुम) हरि का भजन करो, (फिर) यम का फंदा नहीं पड़ता।२। (हे मनुष्य! तुम्हारा) यौवन यों ही बीत गया है और (अब) वृद्धावस्था ने (तेरे) शरीर को वश में कर लिया है। नानक का कथन है कि हे मन ! (तुम) हरि का भजन करो (क्योंकि) आयु बीतती जा रही है। ३।
O human being, by not singing the praises of the Supreme Lord you have wasted your life; says Nanak, O my mind, meditate upon the Lord as a fish remembers water. Why, O brother, are you so deeply absorbed in worldly pleasures that you do not withdraw from them even for a moment; says Nanak, O mind, remember the Lord, and the noose of Yama will not fall upon you. Your youth has passed away in vain and old age has now taken hold of your body; says Nanak, O mind, meditate upon the Lord, for life is steadily slipping away.
बिरधि भइओ सूझे नही कालु पहूचिओ आनि ॥
कहु नानक नर बावरे किउ न भजै भगवानु ॥४॥
धनु दारा संपति सगल जिनि अपुनी करि मानि ॥
इन मै कछु संगी नही नानक साची जानि ॥५॥
पतित उधारन भै हरन हरि अनाथ के नाथ ॥
कहु नानक तिह जानीऐ सदा बसतु तुम साथि ॥६॥
भावार्थ-
(हे भाई! तुम) वृद्ध हो गए हो, (तुम्हें) समझ नहीं आ रही कि मृत्यु पहुंच गई है। नानक का कथन है कि हे पागल मनुष्यो ! (तुम) प्रभु की भक्ति क्यों नहीं करते? ।४। (हे भाई!) धन, स्त्री, सारी सम्पत्ति जिस को तुम ने अपना समझ रखा है नानक (का कथन है कि) सच समझो, इन में से कुछ भी (तुम्हारे) साथ जाने वाला नहीं है।५। (हे मनुष्या) प्रभु पतितों का उद्धार करने वाला, भय को दूर करने वाला और अनाथों का नाथ/स्वामी है। नानक का कथन है कि यह समझ लेना चाहिए कि (परमात्मा) सदा तुम्हारे अंगसंग है।६।
O brother, you have grown old, yet you do not understand that death has drawn near; says Nanak, O foolish human beings, why do you not engage in devotion to the Lord? You regard wealth, spouse, and all possessions as your own, but says Nanak, know this as truth—none of these will accompany you. O human being, the Lord is the redeemer of the fallen, the remover of fear, and the protector of the helpless; says Nanak, understand this clearly, that the Supreme Lord is always with you, close at hand.
तनु धनु जिह ती कर दीओ तां सिउ नेहु न कीन ॥
कहु नानक नर बावरे अब किउ डोलत दीन ॥७॥
तनु धनु संपै सुख दीओ अरु जिह नीके धाम ॥
कहु नानक सुनु रे मना सिमरत काहि न रामु ॥८॥
सभ सुख दाता रामु है दूसर नाहिन कोइ ॥
कहु नानक सुनि रे मना तिह सिमरत गति होइ ॥९॥
भावार्थ-
(हे भाई!) जिस (प्रभु) ने तुम्हें तन और धन दिए हैं, (तुम ने) उस से प्रेम नहीं किया। नानक का कथन है कि हे मूर्ख मनुष्य! अब तुम दीन हीन हो कर क्यों डोलते फिरते हो?।७। जिस (परमात्मा ने) तन, धन, सम्पत्ति, सुख और सुंदर निवास दिए हैं, नानक का कथन है कि हे मन! सुनो (तुम) किस लिए प्रभु (के नाम) का स्मरण नहीं करते? ।८। सब सुख प्रदान करने वाला (केवल) प्रभु है, (अन्य) कोई दूसरा नहीं है। नानक का कथन है कि हे मन ! सुनो, उस (परमात्मा) के स्मरण से ही सद्गति प्राप्त होती है।९।
O brother, you did not love the Lord who bestowed upon you body and wealth; says Nanak, O foolish human being, why do you now wander about in helpless misery? The One who granted you body, wealth, possessions, comforts, and a beautiful dwelling—says Nanak, O mind, listen, why do you not remember the Name of that Lord? The Giver of all joy is the Lord alone, there is no other; says Nanak, O mind, listen, it is through remembrance of that Supreme Being that true liberation is attained.
जिह सिमरत गति पाईऐ तिह भजु रे तै मीत ॥
कहु नानक सुनु रे मना अउध घटत है नीत ॥१०॥
पांच तत को तनु रचिओ जानहु चतुर सुजान ॥
जिह ते उपजिओ नानका लीन ताहि मै मानु ॥११॥
घट घट मै हरि जू बसै संतन कहिओ पुकारि ॥
कहु नानक तिह भजु मना भउ निधि उतरहि पारि ॥१२॥
भावार्थ-
हे मित्र! जिस (प्रभु) के स्मरण से सद्गति उपलब्ध होती है, उस का तुम भजन करो। नानक का कथन है कि हे मन ! सुनो, नित्य आयु बीतती जा रही है।१०। हे सुजान और चतुर (मनुष्य! तुम यह भली भांति) जानते हो कि (तुम्हारा) तन पांच तत्त्वों का बना हुआ है। नानक (का कथन है कि) जिस से तुम पैदा हुए हो उस में ही लीन होना समझ लो।११। संत (साधकों ने) पुकार पुकार कर कहा है कि हरेक शरीर अथवा हृदय में हरि बसते हैं। नानक का कथन है कि हे मन ! उस (प्रभु) का भजन करो। (ऐसा करने से) भवसागर से पार हो जाओगे। १२ ।
O friend, worship the Lord whose remembrance leads to true liberation; says Nanak, O mind, listen, life is passing away day by day. O wise and discerning human being, you know well that your body is formed of the five elements; says Nanak, understand that you must ultimately merge back into the One from whom you were created. The saints have cried out repeatedly that the Lord dwells within every body and every heart; says Nanak, O mind, meditate upon that Lord, and you shall cross over the ocean of worldly existence.
सुख दुख जिह परसै नही लोभु मोहु अभिमानु ॥
कहु नानक सुनु रे मना सो मूरति भगवान ॥१३॥
उसतति निंदिआ नाहि जिहि कंचन लोह समानि ॥
कहु नानक सुनि रे मना मुकति ताहि तै जानि ॥१४॥
हरखु सोग जा के नही बैरी मीत समानि ॥
कहु नानक सुनि रे मना मुकति ताहि तै जानि ॥१५॥
भावार्थ-
जिस (मनुष्य) को सुख, दुःख, लोभ, मोह और अहंकार छू नहीं सकते, नानक का कथन है कि हे मन ! सुनो वह (साधक) मानो प्रभु का ही रूप है। १३। जिस (मनुष्य के मन में) स्तुति और निंदा नहीं हैं और सोना तथा लोहा एक समान हैं, नानक का कथन है कि हे मन ! सुनो, तुम उस को (वास्तविक रूप में) ‘मुक्त’ समझो।१४। जिस (मनुष्य के मन) में खुशी और गमी नहीं हैं और वैरी तथा मित्र समान हैं। नानक का कथन है कि हे मन! सुनो, तुम उस को सद्गति प्राप्त करने वाला समझो ।१५।
The one whom pleasure and pain, greed, attachment, and ego cannot touch—says Nanak, O mind, listen—that seeker should be regarded as the very form of the Lord. The one in whose mind praise and slander do not exist and for whom gold and iron are the same—says Nanak, O mind, listen—know that person to be truly liberated. The one in whose heart there is neither joy nor sorrow and for whom enemy and friend are alike—says Nanak, O mind, listen—understand that person to have attained true liberation.
भै काहू कर देत नहि नहि भै मानत आन ॥
कहु नानक सुनि रे मना गिआनी ताहि बखानि ॥१६॥
जिहि बिखिआ सगली तजी लीओ भेख बैराग ॥
कहु नानक सुनु रे मना तिह नर माथै भागु ॥१७॥
जिहि माइआ ममता तजी सभ ते भइओ उदासु ॥
कहु नानक सुनु रे मना तिह घटि ब्रहम निवासु ॥१८॥
भावार्थ-
(जो मनुष्य) न किसी को भय देता है और न ही (किसी) दूसरे का भय मानता है, नानक का कथन है कि हे मन ! सुनो, उसी (साधक) को ‘ज्ञानी’ कहना चाहिए। १६ । जिस (मनुष्य) ने माया के सब (आकर्षण) त्याग दिए हैं और वैराग्य धारण कर लिया है, नानक का कथन है कि हे मन ! सुनो, ऐसे मनुष्य के मस्तक पर (उज्ज्वल) भाग्य (लिखा) है।१७। जिस (मनुष्य) ने माया का मोह/ममता त्याग दी है और सब के प्रति उपराम हो गया है, नानक का कथन है कि हे मन ! सुनो, उस (साधक) के मन में ब्रह्म का निवास है ।१८।
The one whom pleasure and pain, greed, attachment, and ego cannot touch—says Nanak, O mind, listen—that seeker should be regarded as the very form of the Lord. The one in whose mind praise and slander do not exist and for whom gold and iron are the same—says Nanak, O mind, listen—know that person to be truly liberated. The one in whose heart there is neither joy nor sorrow and for whom enemy and friend are alike—says Nanak, O mind, listen—understand that person to have attained true liberation.
जिहि प्रानी हउमै तजी करता रामु पछानि ॥
कहु नानक वहु मुकति नरु इह मन साची मानु ॥१९॥
भै नासन दुरमति हरन कलि मै हरि को नामु ॥
निसि दिनु जो नानक भजै सफल होहि तिह काम ॥२०॥
जिहबा गुन गोबिंद भजहु करन सुनहु हरि नामु ॥
कहु नानक सुनि रे मना परहि न जम के धाम ॥२१॥
भावार्थ-
जिस प्राणी ने अहंकार को त्याग दिया है और राम को (समस्त सृष्टि के) कर्ता रूप में पहचान लिया है, नानक का कथन है कि हे मन! इस (बात) को सच मानो कि वह मनुष्य ‘मुक्त’ है।१६। कलियुग में हरि का नाम भय को नाश करने वाला और दुर्बुद्धि को दूर करने वाला है। नानक (का कथन है कि) जो (व्यक्ति) दिन रात (हरि-नाम) का स्मरण करता है, उस के सब कार्य (सम्पन्न) हो जाते हैं।२०। (हे मनुष्य!) जिह्वा से प्रभु का गुणगान करो और कानों से हरि-नाम सुनो। नानक का कथन है कि हे मन! सुनो, (ऐसा करने वाला साधक) यमपुरी में नहीं पड़ता । २१ ।
The being who has renounced ego and recognized the Lord as the Creator of the entire universe—says Nanak, O mind, accept this as truth—that person is liberated. In the age of Kali, the Name of the Lord destroys fear and dispels ignorance; says Nanak, the one who remembers the Lord’s Name day and night finds all tasks fulfilled. O human being, praise the Lord with your tongue and listen to the Lord’s Name with your ears; says Nanak, O mind, listen—such a seeker does not fall into the realm of Yama.
जो प्रानी ममता तजै लोभ मोह अहंकार ॥
कहु नानक आपन तरै अउरन लेत उधार ॥२२॥
जिउ सुपना अरु पेखना ऐसे जग कउ जानि ॥
इन मै कछु साचो नही नानक बिनु भगवान ॥२३॥
निसि दिनु माइआ कारने प्रानी डोलत नीत ॥
कोटन मै नानक कोऊ नाराइनु जिह चीति ॥२४॥
जो प्राणी ममता, लोभ, मोह और अहंकार को छोड़ देता है, नानक का कथन है कि (वह भवसागर से) आप पार हो जाता है और दूसरों को भी पार उतार देता है। २२। (हे भाई!) जैसे स्वप्न और तमाशा (अस्थिर) हैं, वैसे ही जगत को समझो। नानक (का कथन है कि) इस में भगवान के बिना सब कुछ सच्चा नहीं है। २३। दिन रात माया के कारण प्राणी नित्य डोलता रहता है। नानक (का कथन है कि) करोड़ों (मनुष्यों) में से कोई (विरला ही ऐसा है), जिस के चित्त में प्रभु का नाम बसता है।२४।
The being who abandons possessiveness, greed, attachment, and ego—says Nanak—crosses over the ocean of existence himself and enables others to cross as well. O brother, understand the world to be like a dream or a spectacle, fleeting and unstable; says Nanak, without the Lord nothing here is truly real. Day and night, because of Maya, beings continue to waver and wander; says Nanak, among millions there is scarcely one rare soul in whose consciousness the Name of the Lord abides.
जैसे जल ते बुदबुदा उपजै बिनसै नीत ॥
जग रचना तैसे रची कहु नानक सुनि मीत ॥२५॥
प्रानी कछू न चेतई मदि माइआ के अंधु ॥
कहु नानक बिनु हरि भजन परत ताहि जम फंध ॥२६॥
जउ सुख कउ चाहै सदा सरनि राम की लेह ॥
कहु नानक सुनि रे मना दुस्लभ मानुख देह ॥२७॥
भावार्थ-
हे मित्रा सुनो, जैसे जल में बुलबुला नित्य पैदा होता है और (पुनः) नष्ट हो जाता है, नानक का कथन है कि (प्रभु ने) जगत की रचना वैसे ही कर रखी हैं।२५। मायावी मस्ती के कारण अंधा हुआ प्राणी (प्रमु का नाम) बिल्कुल ही स्मरण नहीं करता, नानक का कथन है कि हरि के भजन के बिना उस को यम का फंदा पड़ता है। २६। (हे भाई!) यदि (तुम) सदा सुख को चाहते हो, तब तुम राम की शरण ग्रहण करो। नानक का कथन है कि हे मन ! सुनो, मनुष्य देह (बहुत) दुर्लभ है। २७।
O friend, listen: just as a bubble constantly arises in water and then bursts again, says Nanak, the Lord has fashioned the world in the same way. Blinded by the intoxication of Maya, a person does not remember the Name of the Lord at all; says Nanak, without devotion to the Lord such a one falls into the noose of Yama. O brother, if you truly desire lasting peace, then take refuge in the Lord; says Nanak, O mind, listen—the human body is exceedingly rare.
माइआ कारनि धावही मूरख लोग अजान ॥
कहु नानक बिनु हरि भजन बिरथा जनमु सिरान ॥ २८ ॥
जो प्रानी निसि दिनु भजे रूप राम तिह जानु ॥
हरि जन हरि अंतरु नही नानक साची मानु ॥२९॥
मनु माइआ मै फधि रहिओ बिसरिओ गोबिंद नामु ॥
कहु नानक बिनु हरि भजन जीवन कउने काम ॥३०॥
भावार्थ-
मूर्ख और नासमझ लोग माया के लिए भटके फिरते हैं। नानक का कथन है कि हरि के भजन के बिना (उन लोगों का) जीवन व्यर्थ में ही बीत जाता है। २८। जो प्राणी रात दिन (प्रभु का) भजन करता है, उस को प्रभु का रूप ही समझा जाए। नानक (का कथन है कि) यह (बात) सच मानी जाए कि हरि और हरि-जन में कोई अंतर नहीं है। २६। (मनुष्य का) मन माया में फंसा हुआ है. (जिस के फलस्वरूप उस को) प्रभु का नाम भूल गया है। नानक का कथन है कि हरि के भजन के बिना जीवन किसी काम का नहीं है। ३०।
Foolish and ignorant people wander about for the sake of Maya; says Nanak, without devotion to the Lord their lives pass away in vain. The being who meditates on the Lord day and night is to be regarded as the very form of the Lord; says Nanak, accept this as true, that there is no difference between the Lord and the Lord’s devotee. The human mind remains entangled in Maya and, as a result, forgets the Name of the Lord; says Nanak, without devotion to the Lord, life is of no real value.
प्रानी रामु न चेतई मदि माइआ कै अंधु ॥
कहु नानक हरि भजन बिनु परत ताहि जम फंध ॥३१॥
सुख मै बहु संगी भए दुख मै संगि न कोइ ॥
कहु नानक हरि भजु मना अंति सहाई होइ ॥३२॥
जनम जनम भरमत फिरिओ मिटिओ न जम को त्रासु ॥
कहु नानक हरि भजु मना निरभै पावहि बासु ॥३३॥
भावार्थ-
हे प्राणी! (तुम ने कभी) हरि-नाम का स्मरण नहीं किया है और माया के नशे में अंधे हुए पड़े हो। नानक का कथन है कि हरि के भजन के बिना उस (व्यक्ति) को यम का फंदा पड़ता है। ३१। (संसार के चलनानुसार) सुख में बहुत साथी होते हैं, (परन्तु) दुःख में कोई भी नहीं निबहता है। नानक का कथन है कि हे मन! हरि का भजन करो, (यह) अंततः सहायक होता है।३२। (हे मनुष्य! तुम) जन्म-जन्मांतरों से भटकतें फिर रहे हो, (परन्तु तुम्हारे मन में से) यम का भय दूर नहीं हुआ है। नानक का कथन है कि हे मन! हरि का भजन करो, (जिस के कारण तुम) निर्भय (प्रभु की दरगाह) में निवास प्राप्त कर सको। ३३।
O being, you have never remembered the Name of the Lord and remain blinded by the intoxication of Maya; says Nanak, without devotion to the Lord such a person is caught in the noose of Yama. According to the ways of the world, there are many companions in times of happiness, but in times of sorrow no one truly stands by you; says Nanak, O mind, meditate on the Lord, for He alone becomes the ultimate helper. O human being, you have wandered through countless lifetimes, yet the fear of Yama has not departed from your heart; says Nanak, O mind, meditate on the Lord, through whom you may dwell fearlessly in the court of the Lord.
जतन बहुतु मै करि रहिओ मिटिओ न मन को मानु ॥
दुरमति सिउ नानक फधिओ राखि लेहु भगवान ॥३४॥
बाल जुआनी अरु बिरधि फुनि तीनि अवसथा जानि ॥
कहु नानक हरि भजन बिनु बिरथा सभ ही मानु ॥३५॥
करणो हुतो सु ना कीओ परिओ लोभ कै फंध ॥
नानक समिओ रमि गइओ अब किउ रोवत अंध ॥३६॥
भावार्थ-
हे प्रभु! मैं बहुत प्रयास कर चुका हूं, (परन्तु) मन में से अहंकार नहीं गया। नानक (का कथन है कि मैं) दुर्मति में फंसा पड़ा हूं, हे भगवान! मुझे बचा लो।३४। (हे भाई!) बचपन, यौवन और वृद्धावस्था-इन को (जीवन की) तीन अवस्थाएं समझो। नानक का कथन है कि हरि के भजन के बिना इन को व्यर्थ समझो। ३५ । (हे मनुष्य! तुम ने जो) करना था, वह नहीं किया और लोभ के फंदे में फंसे रहे। नानक (का कथन है कि) समय बीत गया है, हे अज्ञानी (व्यक्ति!) अब क्यों रोते हो। ३६।
O Lord, I have made many efforts, yet ego has not departed from my mind; says Nanak, I remain trapped in evil understanding—O God, save me. O brother, consider childhood, youth, and old age as the three stages of life; says Nanak, without devotion to the Lord, regard them all as wasted. O human being, what you were meant to do, you did not do, and you remained ensnared in the noose of greed; says Nanak, time has passed—O ignorant one, why do you weep now?
मनु माइआ मै रमि रहिओ निकसत नाहिन मीत ॥
नानक मूरति चित्र जिउ छाडित नाहिन भीति ॥३७॥
नर चाहत कछु अउर अउरै की अउरै भई ॥
चितवत रहिओ ठगउर नानक फासी गलि परी ॥३८॥
जतन बहुत सुख के कीए दुख को कीओ न कोइ ॥
कहु नानक सुनि रे मना हरि भावै सो होइ ॥३९॥
भावार्थ-
हे मित्र! (जिस व्यक्ति का) मन माया में मग्न हो जाता है, (वह पुनः) निकल नहीं सकता। नानक (का कथन है कि यह स्थिति दीवार पर बने किसी) चित्र के समान है, जो दीवार को नहीं छोड़ता। ३७ । मनुष्य मन में कुछ और चाहता है, (परन्तु) होता कुछ और ही है। नानक (का कथन है कि व्यक्ति मन में ठगी करने के सम्बंध) में सोचता रहता है, (परन्तु यम का) फंदा गले में पड़ जाता है। ३८। (हे भाई। तुम ने) सुख (की प्राप्ति के) लिए बहुत यत्न किए हैं, (परन्तु) दुःख के लिए कोई (यत्न) नहीं किया। नानक का कथन है कि हे मन! सुनो, (जो) प्रभु को भाता है, वही होता है। ३९ ।
O friend, when a person’s mind becomes absorbed in Maya, it cannot escape again; says Nanak, this condition is like a picture painted on a wall, which cannot leave the wall. A human being desires one thing in the mind, yet something else comes to pass; says Nanak, one keeps thinking about deception in the mind, but the noose of Yama falls around the neck. O brother, you have made many efforts to obtain pleasure, yet none to face suffering; says Nanak, O mind, listen—only what pleases the Lord comes to pass.
जगतु भिखारी फिरतु है सभ को दाता रामु ॥
कहु नानक मन सिमरु तिह पूरन होवहि काम ॥४०॥
झूठे मानु कहा करै जगु सुपने जिउ जानु ॥
इन मै कछु तेरो नही नानक कहिओ बखानि ॥४१॥
गरबु करतु है देह को बिनसै छिन मै मीत ॥
जिहि प्रानी हरि जसु कहिओ नानक तिहि जगु जीति ॥४२॥
भावार्थ-
समस्त जगत भिखारी के समान भटक रहा है, (परन्तु) सब का दाता राम है। नानक का कथन है कि हे मन! उस (प्रभु) का स्मरण करो, ताकि सब कार्य सम्पन्न हो जाएं।४०। (हे भाई!) नाशवान (संसार) पर क्यों गर्व करते हो, जगत को स्वप्न के समान समझो। नानक (स्पष्ट) बखान करता हुआ कहता है कि (हे प्राणी!) इन में तुम्हारा कुछ भी नहीं है।४१। हे मित्र ! (जिस) देह का तुम गर्व करते हो, (वह) क्षण भर में नष्ट हो जानी है। नानक (का कथन है कि) जिस प्राणी ने हरि का यशोगान किया है, उस ने मानो जगत को जीत लिया है।४२।
The entire world wanders like a beggar, yet the Lord alone is the Giver of all; says Nanak, O mind, remember that Lord, and all your tasks will be fulfilled. Why do you take pride in what is false—understand the world to be like a dream; Nanak declares plainly, O being, there is nothing here that truly belongs to you. O friend, the body in which you take pride perishes in an instant; says Nanak, the one who has sung the praise of the Lord has, as it were, conquered the world.
जिह घटि सिमरनु राम को सो नरु मुकता जानु ॥
तिहि नर हरि अंतरु नही नानक साची मानु ॥४३॥
एक भगति भगवान जिह प्रानी कै नाहि मनि ॥
जैसे सूकर सुआन नानक मानो ताहि तनु ॥४४॥
सुआमी को ग्रिहु जिउ सदा सुआन तजत नही नित ॥
नानक इह बिधि हरि भजउ इक मनि हुइ इक चिति ॥४५॥
भावार्थ-
जिस (व्यक्ति) के हृदय में राम (नाम) के स्मरण (की भावना बनी हुई है, उस मनुष्य को मुक्त समझो। नानक (का कथन है कि यह बात) सच समझो कि उस मनुष्य और हरि में अंतर नहीं है। ४३। जिस प्राणी के मन में एक प्रभु की भक्ति-भावना नहीं है, नानक (का कथन है कि) उस के शरीर को कुत्ते अथवा सूअर के समान समझो ।४४। जैसे कुत्ता स्वामी के द्वार को कभी नहीं छोड़ा, नानक (का कथन है कि हे मनुष्य!) तैसे एक-मन, एक-चित्त हो कर हरि का भजन करो। ४५।
One in whose heart the remembrance of the Divine Name abides should be understood as liberated; Nanak declares this to be the absolute truth, that there is no distinction between such a person and the Lord Himself. Conversely, the being in whose mind devotion to the One Supreme is absent—Nanak affirms—should be regarded as no better than a dog or a swine in bodily existence. Just as a dog never abandons the door of its master, so too, O human, Nanak instructs that with single-minded focus and undivided consciousness, one should remain steadfast in the meditation and worship of the Divine.
तीरथ बरत अरु दान करि मन मै धरै गुमानु ॥
नानक निहफल जात तिह जिउ कुंचर इसनानु ॥४६॥
सिरु कंपिओ पग डगमगे नैन जोति ते हीन ॥
कहु नानक इह बिधि भई तऊ न हरि रसि लीन ॥४७॥
निज करि देखिओ जगतु मै को काहू को नाहि ॥
नानक थिरु हरि भगति है तिह राखो मन माहि ॥४८॥
भावार्थ-
(जो व्यक्ति) तीर्थ-स्नान, व्रत, दान आदिक करता है, (परन्तु) मन में अहंकार को बसाए रखता है, नानक (का कथन है कि उस के यह सब कर्म) निष्फल चले जाते हैं, जैसे हाथी का स्नान (करना है, जो पुनः अपने पर मिट्टी डाल लेता है) ।४६। (वृद्धावस्था में मनुष्य का) सिर कांपने लगता है, पैर डगमगाने लगते हैं, आंखों ज्योति से वंचित हो जाती हैं, नानक का कथन है कि ऐसी स्थिति हो जाने पर भी (मनुष्य) हरि के (नाम) रस में लीन नहीं होता ।४७। मैं जगत को अपना समझ कर देखता आ रहा हूं, (परन्तु इस में) कोई भी किसी का नहीं है। नानक (का कथन है कि हे जिज्ञासु ! इस संसार में केवल) हरि-भक्ति ही सदा स्थायी है, उस को मन में धारण करो । ४८ ।
One who performs pilgrimages, fasts, and acts of charity yet continues to harbor ego within the mind—says Nanak—all such deeds prove fruitless, like the bathing of an elephant that again throws dust upon itself. When old age sets in, the head begins to tremble, the feet stagger, and the eyes lose their light; says Nanak, even in such a state a person does not become absorbed in the savor of the Lord’s Name. I have long regarded the world as my own, yet in it no one truly belongs to anyone; says Nanak, O seeker, in this world only devotion to the Lord is everlasting—enshrine that within your heart.
जग रचना सभ झूठ है जानि लेहु रे मीत ॥
कहि नानक थिरु ना रहै जिउ बालू की भीति ॥४९॥
रामु गइओ रावनु गइओ जा कर बहु परवारु ॥
कहु नानक थिरु कछु नही सुपने जिउ संसारु ॥५०॥
चिंता ता की कीजीऐ जो अनहोनी होइ ॥
इहु मारगु संसार को नानक थिरु नही कोइ ॥५१॥
जो उपजिओ सो बिनसि है परो आजु कै कालि ॥
*नानक हरि गुन गाइ ले छाडि सगल जंजाल ॥५२॥
भावार्थ-
हे मित्र! (यह बात भली भांति) समझ लो कि जगत की सब रचना नाशवान है। नानक का कथन है कि (संसार) स्थिर नहीं रहता, जैसे बालू की दीवार (स्थिर नहीं रहती) । ४६। (संसार से) राम चला गया, रावण चला गया जिस का बहुत बड़ा परिवार था। नानक का कथन है कि संसार स्वप्न के समान है, (इस में) कुछ भी स्थायी नहीं है। ५०। हे मनुष्य! चिंता उस की करनी चाहिए जो अनहोनी हो। नानक (का कथन है कि) संसार के इस मार्ग पर कोई भी स्थिर नहीं है। ५१। (हे जिज्ञासु इस संसार में) जो पैदा हुआ है, उस ने नष्ट होना ही है, (हर किसी ने) आज अथवा कल गिर पड़ना है (अर्थात् नष्ट हो जाना है)। नानक (का कथन है कि इस लिए) सब जंजालों को छोड़ कर हरि का गुण-स्तवन कर लो। ५२।
O friend, understand this well that all creation of the world is perishable; says Nanak, the world does not remain stable, just like a wall of sand that cannot stand firm. Rama departed, and Ravana too departed, though he possessed a vast family; says Nanak, the world is like a dream, in which nothing is permanent. O human being, concern yourself only with that which is truly inevitable; says Nanak, on this worldly path no one remains enduring. O seeker, whoever is born must surely perish—everyone must fall today or tomorrow; therefore, says Nanak, renounce all entanglements and engage in the praise of the Lord.
दोहरा ॥
बलु छुटकिओ बंधन परे कछू न होत उपाइ ॥
कहु नानक अब ओट हरि गज जिउ होहु सहाइ ॥५३॥
बलु होआ बंधन छुटे सभु किछु होत उपाइ ॥
नानक सभु किछु तुमरे हाथ मै तुम ही होत सहाइ ॥५४॥
संग सखा सभि तजि गए कोऊ न निबहिओ साथि ॥
कहु नानक इह बिपति मै टेक एक रघुनाथ ॥५५॥
(जब) बल खत्म हो जाता है, (तो) बंधन पड़ जाते हैं, (फिर बंधनों से मुक्ति का) कुछ भी उपाय नहीं हो सकता। नानक का कथन है कि अब हरि का ही सहारा है, (वह) हाथी (के लिए की गई सहायता) के समान सहायक होंगे। ५३। (जब आत्मिक) बल बन जाता है, तब बंधन टूट जाते हैं) और हर प्रकार के उपाय संभव हो जाते हैं। नानक (का कथन है कि हे प्रभु!) सब कुछ तुम्हारे हाथ में है, तुम ही सहायक हो सकते हो। ५४। (संसार के) सब संगी साथी छोड़ गए हैं, कोई भी साथ नहीं निबहता। नानक का कथन है कि इस विपत्ति (की घड़ी) में एक प्रभु का ही आश्रय है। ५५।
When strength is exhausted, bondage falls upon one, and then no means of release remains; says Nanak, now the support of the Lord alone endures, and He becomes a helper like the aid given to the elephant. When spiritual strength is awakened, the bonds are broken and every means becomes possible; says Nanak, O Lord, all power rests in Your hands—you alone can help. All worldly companions and associates have departed, none truly stands by; says Nanak, in this hour of adversity, the refuge of the One Lord alone remains.
नामु रहिओ साधू रहिओ रहिओ गुरु गोबिंदु ॥
कहु नानक इह जगत मै किन जपिओ गुर मंतु ॥५६॥
राम नामु उर मै गहिओ जा कै सम नही कोइ ॥
जिह सिमरत संकट मिटै दरसु तुहारो होइ ॥५७॥१॥
(लोक-परलोक में हे जिज्ञासु !) नाम अंगसंग रहता है, साधु की संगति भी साथ निबहती है और गोविंद रूप गुरु भी (सदा) सहायक होता है। नानक का कथन है कि इस संसार में किसी (विरले) ने ही गुरु के मंत्र (हरि-नाम) का जाप किया है। ५६। (हे प्रभु!) मैं ने राम-नाम को हृदय में धारण कर लिया है, जिस के समान (और) कोई नहीं है। जिस नाम के स्मरण से संकट मिट जाते हैं और तुम्हारा दर्शन हो जाता है। ५७।१।
O seeker, in this world and the next the Name remains ever with you; the company of the holy also stands by you, and the Guru, who embodies Govind, is always a helper. Says Nanak, in this world only a rare one has truly meditated upon the Guru’s mantra, the Lord’s Name. O Lord, I have enshrined the Name of Ram within my heart, unmatched by any other; through remembrance of that Name, sufferings are erased and Your divine vision is attained.
संकल्पना, संकलन एवं संपादन: डॉ॰ रणजीत सिंह ‘अर्श’
मार्गदर्शक: इतिहासकार डॉ॰ भगवान सिंह ‘खोजी’