इंस्पायरिंग इंडियंस / प्रेरणादायी भारतीय अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुए डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’; पुस्तक ‘गागर में सागर’ का भव्य लोकार्पण

Spread the love

इंस्पायरिंग इंडियंस / प्रेरणादायी भारतीय अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुए डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’; पुस्तक ‘गागर में सागर’ का भव्य लोकार्पण

नई दिल्ली। दिल्ली की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था Golden Sparrow द्वारा आयोजित भव्य समारोह “Inspiring Indians Award 2025” के अंतर्गत वरिष्ठ लेखक, इतिहासकार एवं चिंतक डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ को सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह 13 दिसंबर 2025 को Hotel Radisson Blu Plaza, महिपालपुर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

इस प्रतिष्ठित अवसर की शोभा देश की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी, पद्म भूषण से सम्मानित तथा Padma Shri Selection Committee की प्रतिष्ठित सदस्य कुमारी साइना नेहवाल जी के कर-कमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। 

पुस्तक ‘गागर में सागर’ का लोकार्पण-

इसी पावन अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ की नवीनतम पुस्तक “गागर में सागर” का औपचारिक लोकार्पण भी कुमारी साइना नेहवाल जी के कर – कमलों के द्वारा संपन्न किया गया। इस पुस्तक-लोकार्पण समारोह में पद्म श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया, डॉ. बख्शी राम, डाॅ रविन्द्र प्रभु देसाई (मैनेजिंग डायरेक्टर पीताम्बरी प्रोडक्ट्स प्रा. लिमी.), श्री मलई पीठ (चेयरमैन पॉसिटीव बार्ता), श्री ईश्वर अग्रवाल जी (चेयरमेन श्रीमती नारायणी देवी ट्रस्ट) सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

पुस्तक ‘गागर में सागर’ स्वर्गीय जत्थेदार सुरेन्द्र सिंह अरोरा जी की पावन स्मृति को समर्पित है। ‘गागर में सागर’ केवल साहित्यिक रचनाओं का संकलन नहीं अपितु जीवन के विविध रंगों, मानवीय भावनाओं, अनुभूतियों और सामाजिक यथार्थों का सघन प्रतिबिंब है। इसमें हास्य-व्यंग्य की कोमल मुस्कान से लेकर समाज की विसंगतियों पर पैनी दृष्टि तक, आत्मा की अंतर्यात्रा से लेकर मानवीय मूल्यों के सूक्ष्म और संवेदनशील चित्रण तक-भावों की एक विस्तृत सरिता प्रवाहित होती है।

पुस्तक का शीर्षक ‘गागर में सागर’ स्वयं इस सत्य का प्रतीक है कि सीमित आकार में भी विचारों और संवेदनाओं का असीम संसार समाया जा सकता है। यह कृति कल्पना और यथार्थ के मधुर संगम से उपजी एक ऐसी साहित्यिक यात्रा है, जो पाठकों के अंतर्मन में संवेदना, चिंतन और प्रेरणा का निरंतर प्रवाह उत्पन्न करती है। स्वर्गीय जत्थेदार सुरेन्द्र सिंह अरोरा जी का जीवन, सेवा, समर्पण और मानवता की निष्काम भावना, इस पुस्तक के प्रत्येक शब्द में सजीव रूप से ध्वनित होता है।

संस्था की घोषणा-

संस्था Golden Sparrow ने स्पष्ट किया है कि “Inspiring Indians Award” उन विभूतियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, खेल, सार्वजनिक जीवन अथवा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर राष्ट्र को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की है। यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है जिनकी लगन, धैर्य (Perseverance) और जीवन-उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन की चेतना जागृत करते हैं।

प्रसिद्ध लेखक डॉ. तिलक तंवर, जिनकी चर्चित पुस्तक “100 Inspiring Indians” व्यापक सराहना प्राप्त कर चुकी है, के अनुसार—
“डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ को यह सम्मान हिंदी साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा सिख इतिहास और श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी पर उनके मूल्यवान, शोध-आधारित लेखन के लिए समर्पित किया जा रहा है।”

डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ की विनम्र भावना-

इस अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’ ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए कोई व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं अपितु गुरुकृपा, टीम खोज-विचार (मार्गदर्शक: इतिहासकार डाॅ. भगवान सिंह जी खोजी), संगत के आशीर्वाद और पाठकों के अटूट विश्वास की सामूहिक धरोहर है। गुरुओं की शिक्षाओं, इतिहास और मानवीय आदर्शों के प्रसार की जो सेवा उन्हें प्राप्त हुई है, यह सम्मान उसी सेवा-मार्ग के प्रति समर्पित है।

उन्होंने कहा कि पाठकों और संगत का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही उनके लेखन-पथ की वास्तविक शक्ति है, जो उनकी साहित्यिक यात्रा को निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर प्रेरित करता रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Spread the love

2 thoughts on “इंस्पायरिंग इंडियंस / प्रेरणादायी भारतीय अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुए डॉ. रणजीत सिंह ‘अर्श’; पुस्तक ‘गागर में सागर’ का भव्य लोकार्पण”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *